6 जुलाई 2013 - 19:30
बहुत जल्दी ही दुनिया को कामयाबी की ख़बर सुनाएंगे।

बश्शार असद ने मॉरिटानिया के एक राजनीतिक नेता से मुलाकात के दौरान कहा कि जल्द ही कई देशों की ओर से थोपी गई लड़ाई में सीरिया की कामयाबी का ऐलान किया जाएगा....

बश्शार असद ने मॉरिटानिया के एक राजनीतिक नेता से मुलाकात के दौरान कहा कि जल्द ही कई देशों की ओर से थोपी गई लड़ाई में सीरिया की कामयाबी का ऐलान किया जाएगा।विभिन्न समाचार एजेंसियों की रिपोर्ट के अनुसार सीरिया के राष्ट्रपति बश्शार असद ने मॉरिटानिया डेमोक्रेटिक पार्टी के जनरल सेक्रेटरी वलद अज़ीज़ के साथ एक बैठक के दौरान घोषणा की कि सीरियाई जनता और सेना में गठबंधन और एकता के मद्देनज़र सफलता की घोषणा का समय अब ज्यादा दूर नहीं है और जल्द ही पूरी दुनिया को जीत की खबर सुना दी जाएगी।आतंकवादियों के साथ लड़ाई में सीरियाई सेना की निर्णायक सफलता की ख़बर जल्द सुनाई जाने की बात ऐसे समय में सामने आई है जब हाल के दिनों में सीरियाई सेना ने महत्वपूर्ण रणनीतिक प्रगति हासिल की और कई गांवों और क्षेत्रों को आतंकवादियों के कब्जे से आज़ाद करा लिया है।रणनीतिक लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाने वाला राजधानी दमिश्क का जूबर मुहल्ला भी आज़ाद करा लिये गये इलाक़ों में शामिल है जहां अब शांति बहाल है और आराम व सुकून लौट आया है।हालिया फ़ौजी कार्यवाहियों के दौरान बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए और उनके क़ब्जे से भारी मात्रा में हथियार और सैन्य उपकरण बरामद किये गये हैं। हम्स राज्य के कुछ इलाक़ों में भी सेना ने नई कामयाबियां हासिल करते हुए कई आतंकवादियों को मार गिराया है।जबलुज़ ज़ाविया इलाक़े के गांवों अलरामी में सेना ने आतंकवादियों के दो ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई की जिसके नतीजे में कई सशस्त्र आतंकी मारे और कई अन्य घायल हो गए।इसी के साथ सेना ने देश के दक्षिण में स्थित पीली पट्टी कही जाने वाली सैन्य उपकरणों और सशस्त्र तत्वों के महत्वपूर्ण रास्ते तथा दरआ प्रांत के मलीहा गर्बियह नामक क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है।दूसरी ओर हलब के दक्षिण में स्थित अलतौज़ीही नामक गांव पर सिक्योरिटी फ़ोर्सेज़ के पूरे कब्जे के बाद उनकी खान तूमान की ओर प्रगति जारी है और इस दौरान सशस्त्र संगठनों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है।ग़ौरतलब है कि सीरियाई सेना को ऐसे समय में लगातार कामयाबियाँ हासिल हो रही है जब देश और विदेशी अधिकारी और राजनीतिक हस्तियां भी इन उपलब्धियों को स्वीकार कर रही हैं। इसलिए उन्हें विश्वास है कि सेना की ओर से जल्द खुशखबरी सुनाई जाएगी।इसी सिलसिले में सीरियाई संसद सभापति ने एक बयान में कहा है कि जनता ज़ायोनी और साम्राज्यवादी साज़िशों के मुक़ाबले में कामयाबी हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध है। और बहुत जल्दी ही सीरिया में जश्न मनाया जाएगा।उधर लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्ला के महासचिव सैयद हसन नस्रुल्लाह ने भी घोषणा की है कि आखिरकार सीरिया सरकार ही सफल होगी।उन्होंने कहा कि सीरिया संकट का हल लम्बा खिचेगा लेकिन उसका अंत में बश्शार असद सरकार ही सफल होगी।